BG 96
|

आपसी विवाद में युवक की हुई हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण…

खबर को शेयर करें

Chaibasa : चाईबासा के जलधार गांव में रविवार देर रात एक आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना में जेनाराम पूर्ति नामक युवक की उसके ही साथी चक्र सिंह पूर्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 2:30 बजे दोनों युवक किसी निजी कार्यक्रम में एक साथ खाना-पीना कर रहे थे। इस दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चक्र सिंह ने गुस्से में आकर जेनाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी ने खुद किया आत्मसमर्पणहत्या के बाद आरोपी चक्र सिंह पूर्ति खुद मंझरी थाना पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।आरोपी ने खुद किया आत्मसमर्पणहत्या के बाद आरोपी चक्र सिंह पूर्ति खुद मंझरी थाना पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।आरोपी ने खुद किया आत्मसमर्पणहत्या के बाद आरोपी चक्र सिंह पूर्ति खुद मंझरी थाना पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।