59386

देखिए जमशेदपुर के अपराधियों का बढ़ता हौसला और पुलिस की नाकामयाबी !! PCR वैन से युवक को खींचकर चापड़ से किया हमला, सामने खड़ी रही पुलिस, DD के बाहर का CCTV आया सामने

खबर को शेयर करें
59386

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने शनिवार रात हुई चापड़बाजी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में कुछ युवक पुलिस की पीसीआर वैन से एक युवक को बाहर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाती है और फिर चापड़ से हमला कर दिया जाता है। इस घटना में युवक घायल हो गया।

https://youtu.be/ulIWNYBEF8o?si=c-yYMMvoOgkQZGDv

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गुटों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने युवक को पीसीआर वैन से बाहर खींच लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की मौजूदगी में ही अपराधी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो इससे अपराधियों के बढ़ते मनोबल और कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।