323725

जमशेदपुर घूमने आए घाटशिला के युवक को साकची में बड़ी गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में एक पैर शरीर से हुआ अलग

खबर को शेयर करें
323725

संवाद घूमने जमशेदपुर आए घाटशिला निवासी 26 वर्षीय अंकित के साथ गुरुवार देर रात साकची में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर शरीर से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार, अंकित बाइक पर सवार थे। इसी दौरान एक बड़ी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

323726

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बड़ी गाड़ी के चालक और खलासी को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों को भीड़ के गुस्से का सामना भी करना पड़ा।

323728

वहीं, घायल अंकित को तुरंत इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें TMH ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

323727

घटना की सूचना अंकित के परिजनों को दे दी गई है, हालांकि अब तक परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा है।