JHARKHAND : डीडी बार चाकूबाजी मामले के फरार मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश लगातार जारी है।
पुलिस के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के खिलाफ इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है।
पुलिस ने आम लोगों से आरोपी के संबंध में सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
आरोपी के संबंध में सूचना मिलने पर लोग जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक (नगर) 9471190203 सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक 9431706486, बिष्टुपुर थाना प्रभारी 9431706497 अथवा जमशेदपुर कंट्रोल रूम 0657-2431030 / 2431028 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


