जमशेदपुर में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, बीवी-बच्चों के सामने हुआ हादसा…

खबर को शेयर करें
1000201138

Jamshedpur news: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित सीटू तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 5 निवासी 48 वर्षीय सूरज पूर्ति के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज पूर्ति रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सीटू तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। परिवार ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।