1000273170

JHARKHAND : दिल्ली के मंच से CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश झारखंड सिर्फ माइंस नहीं माइंड की भी पहचान बनाएगा

खबर को शेयर करें
1000273170

NEW DELHI/ RANCHI : दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खदानों (माइंस) तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि राज्य को नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी पहचान सिर्फ माइंस से नहीं बल्कि mind से भी होनी चाहिए। हमें केवल Extraction नहीं बल्कि innovation और सिर्फ ग्रोथ नहीं बल्कि इंक्लूसिव ग्रोथ की राह पर आगे बढ़ना है।

निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल अल्पकालिक निवेश नहीं बल्कि उद्योगों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी चाहती है ताकि भविष्य की चुनौतियों का मिलकर समाधान किया जा सके और राज्य के समग्र विकास को गति मिले।

सीएम सोरेन ने झारखंड की प्राकृतिक संपदा के साथ साथ उसकी खूबसूरत वादियों और पर्यटन की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के दूसरे दिन कई बड़ी कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इससे झारखंड में निवेश बढ़ने रोजगार के नए अवसर सृजित होने और तकनीकी विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।