JHARKHAND : जमशेदपुर के ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में निकली भर्ती

जमशेदपुर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप अपने ही शहर में रहकर नौकरी करना चाहते हैं और ITI पास हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। टाटा स्टील का टिनप्लेट डिवीजन ने विभिन्न ट्रेडों में भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में अनुभवी उम्मीदवारों के साथ-साथ फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से ट्रेनी और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती Fitter, Mechanic, Electrician, Electronic Mechanic, Machinist, Turner, Welder, Mechatronics and Mechanic Motor Vehicle Trade के ITI पास अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है।
कंपनी के अनुसार अनुभवी उम्मीदवारों से संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव मांगा गया है। फ्रेशर्स भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।

चयनित उम्मीदवारों को पहले एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उन्हें छह महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद कंपनी के नियमों के अनुसार आगे की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीन पर दिख रहे इस लिंक में जाकर आप फॉर्म भर सकते है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

