सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के उपनगर आयुक्त एजाज़ अनवर से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सभी प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

आज सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर निगम के उपनगर आयुक्त एजाज़ अनवर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीवर में बिना सुरक्षा व्यवस्था के उतरकर काम कराने पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि यह सफाई कर्मियों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।

इसके अलावा यह मुद्दा भी उठाया गया कि कई स्थानों पर सफाई कर्मियों से अधिकारियों के घरों का निजी कार्य कराया जाता है, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।

उपनगर आयुक्त एजाज़ अनवर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और प्रमुख मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की। इस आश्वासन और निर्णय से सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व रमेश मुखी ने किया, जबकि मज़हर खान ने उनके साथ रहकर सफाई कर्मियों की आवाज़ को मजबूती से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने उपनगर आयुक्त एजाज़ अनवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संवेदनशीलता के साथ सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की।


