जमशेदपुर में यासीन उस्ताद की याद में 2nd स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, झारखंड की 16 टीम लेगी भाग

जमशेदपुर में ईस्ट सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा 2nd यासीन उस्ताद स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन। बता दे की 9 और 10 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह चैंपियनशिप कराई जाएगी। इस चैंपियनशिप में पूरे झारखंड से 16 टीम ने भाग लिया है। जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, कोडरमा, ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम, हजारीबाग, गोड्डा के प्रतियोगी शामिल होंगे।
एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में मिस्टर मुकुल विनायक चौधरी जी शामिल होंगे। सभी प्रतियोगियों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। इस टूर्नामेंट में फर्स्ट सेकंड थर्ड और फोर्थ प्राइज भी दी जाएगी।
बता दे किया टूर्नामेंट हैंडबॉल के पितामह यासीन उस्ताद के याद में कराई जा रही है। मौके पर विनोद प्रसाद, नियाज खान, शाहबाज खान, राजेंद्र, सैयद अज़हर, हुसैन अजीम खान, साहेब अली, सरफराज नवाज, नदीम, राहुल गुप्ता, कृष्णा आदि कई लोग मौजूद थे।