झारखंड में टूटा 11 साल का बारिश रिकॉर्ड, जमशेदपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज, देखें ये रिपोर्ट…

Jharkhand: झारखंड में इस बार मानसून ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पिछले 11 सालों में सबसे ज्यादा बारिश इस बार दर्ज की गई है। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में इस साल जून महीने में 607.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 11 वर्षों में सबसे ज़्यादा है।
इसके बाद रांची का नंबर है जहां 600.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं तीसरे स्थान पर लातेहार रहा जहां 508.7 मिमी बारिश दर्ज हुई।
जून महीने में झारखंड के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है—
सरायकेला खरसावां – 501.6 मिमी
रामगढ़ – 486.2 मिमी
सिमडेगा – 441.6 मिमी
लोहरदगा – 395.1 मिमी
पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) – 382.5 मिमी
खूंटी – 380.5 मिमी
चतरा – 375.4 मिमी
धनबाद – 343.4 मिमी
गुमला – 322.2 मिमी
बोकारो – 282.2 मिमी
इस बार जून महीने में पूरे झारखंड राज्य में औसतन 348.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो 11 सालों में मानसून के दौरान सबसे अधिक है।