Jamshedpur News : लाल भट्ठा झरना घाट पर युवक का शव बरामद, इलाके में आक्रोश

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लाल भट्ठा झरना घाट से एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान स्थानीय निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि घटना के समय पुलिस क्या कर रही थी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।