IMG 20250222 WA0019
| |

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ब्राउन सुगर के तीन तस्कर गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन सुगर की अवैध बिक्री के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कल दिनांक 21.02.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निगरानी में प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस उपाधीक्षक मु०-प्रथम के नेतृत्व में मानगो पुलिस के द्वारा त्वरित कारवाई की गई। इस कार्रवाई में जवाहरनगर रोड नं. 06 स्थित ब्राउन सुगर ब्रिकी कर रहे तीन लड़के सीतारामडेरा निवासी रॉकी मुखी एवं आकाश मुखी तथा जुगसलाई निवासी मो० सरफराज उर्फ तिल्ली को 30 पुडिया ब्राउन सुगर, मोबाईल एवं नगर पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तीनों व्यक्ति पहले भी ब्राउन सुगर बेचने, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। मो० सरफराज उर्फ तिल्ली दिसम्बर 2024 में और रॉकी मुखी नवंबर 2024 में जेल से छूटकर आए थे और फिर से ब्राउन सुगर के अवैध धंधे में संलिप्त हो गए थे।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति ब्राउन सुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त थे और उनके पास से 30 पुडिया ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि यह कार्रवाई जमशेदपुर पुलिस के अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।