IMG 20250223 WA0006
|

बोड़ाम में रंगे हाथों पकड़े गए बकरी चोर, दो अन्य फरार

खबर को शेयर करें

बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शनिवार की देर रात बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे।पकड़े गए आरोपियों में उलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव और उसका एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी है। ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस को सौंपी है।

बताया जाता है कि चार लड़के मानगो क्षेत्र से शनिवार की रात करीब 1 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुईयांसिनान में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया। इसके बाद, उन्होंने भुईयांसिनान से 4 किमी दूर बोंटा महतो टोला में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जहां ग्रामीणों ने दो लड़कों को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने दोनों युवकों के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।