Jamshedpur: जादूगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत दुड़कू गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे से शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

