Jamshedpur: उलीडीह में देर रात फायरिंग!! युवक को गोली मारकर घायल, TMH में इलाज जारी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की एक बड़ी वारदात सामने आई है। संकोसाई लक्ष्मण नगर निवासी 20 वर्षीय बंटी कुमार शर्मा पर आरोपियों ने गोली चला दी। घटना देर रात करीब 1 बजे जगदंबा होटल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार बंटी अपने दोस्तों के साथ साकची से जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली बंटी के सीने में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले MGM अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए TMH रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली अभी फंसी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह, मानगो और MGM थाना पुलिस मौके पर पहुंची। DSP पटमदा बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्रवासियों से पूछताछ भी की जा रही है। कई सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बीते कुछ ही घंटों में तीन घटनाएँ सामने आ चुकी हैं मानगो के एक युवक पर फायरिंग, इसके बाद फिर से फायरिंग की वारदात और एक अन्य युवक पर धारदार हथियार से हमला। और इन सभी घटनाओं में घायल लोग TMH में भर्ती हैं। सोचने वाली बात है कि अब लोगों के लिए बंदूक या हथियार जेब में लेकर चलना कितनी आम बात हो गई है। छोटी-सी कहासुनी या विवाद भी सीधे फायरिंग और हथियारबंद हमलों में बदल जाते हैं।


