Jamshedpur: मानगो में निकाला गया भव्य फ्लैग मार्च, अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अलर्ट…

मंगलवार को मानगो में पुलिस प्रशासन की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया। शहर में बढ़ते अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, सभी थाना प्रभारी और DSP स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च मानगो थाना परिसर से शुरू हुआ और आजादनगर होते हुए चेपापुल तक पहुंचा जिसके बाद यह मार्च आजादनगर थाना परिसर में समाप्त हुआ।
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य साफ था लोगों में विश्वास बढ़ाना और अपराधियों में डर पैदा करना। हाल के दिनों में शहर में दर्ज हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सिटी एसपी ने साफ संदेश दिया है कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस तैयार है।


