FIRING CASE: टाटा–रांची हाईवे स्थित टाटा हाईवे ढाबा में मालिक को धमकी और हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस…

गुरुवार रात टाटा–रांची हाईवे पर स्थित टाटा हाईवे ढाबा में हवाई फायरिंग और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो–तीन दिन पूर्व इसी क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। उसी विवाद से जुड़े कुछ युवक गुरुवार रात ढाबे पर पहुंचे और होटल मालिक से उस लड़ाई का CCTV फुटेज मांगने लगे।
ढाबा मालिक द्वारा फुटेज देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। इसी दौरान आए हुए युवकों में से एक ने अचानक हवाई फायरिंग कर दी और मालिक को धमकी देते हुए मौके से भागने की कोशिश की। होटल मालिक और स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कुछ खोखे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।


