45289

Breaking: जमशेदपुर के साकची में अभिषेक जुबली के पास युवक ने की हवाई फायरिंग…

खबर को शेयर करें
45289

साकची स्थित अभिषेक जुबली के पास शुक्रवार रात एक युवक द्वारा कथित रूप से हवाई फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक अभिषेक जुबली के पास पहुंचे। इस दौरान एक युवक बाइक को चालू अवस्था में खड़ा रखकर थोड़े ही दूर पर इंतजार करता रहा जबकि दूसरा युवक बाइक से उतरकर आगे बढ़ा और अभिषेक जुबली के सामने एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद वह युवक वापस बाइक पर सवार हुआ और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।