BIG BREAKING: डीडी बार हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर

जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में पेश होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विश्वनाथ मंडल पर डीडी बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर चाकू से हमला करने का आरोप है। इस हमले में हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष सिंह घायल हुए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बार मालिक, मैनेजर और अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

