3a68a28c 4049 4b43 8538 8d7ca9917a03

जमशेदपुर: जाम कम करने सड़क पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची-गोलमुरी में चलाया अभियान

खबर को शेयर करें
3a68a28c 4049 4b43 8538 8d7ca9917a03

सिटी एसपी ने वाहन चालकों से कहा कि वे अपने वाहन सड़क पर खड़े न करें। उन्होंने बताया कि अभी लोगों को समझाया जा रहा है, लेकिन आगे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में अवैध पार्किंग, मॉडिफाइड वाहन, काला शीशा लगी गाड़ियों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर गलत तरीके से टेंपो खड़ा करने वाले कुछ चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस और प्रशासन की इस पहल से साकची जैसे इलाकों में जाम की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।