7 साल बाद JPSC लेगा परीक्षा, 508 पदों पर होगी नियुक्ति, 5-6 दिसंबर को होगी छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा…

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सात साल बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता पदों की छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 5 और 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से उप समाहर्ता के 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
गौरतलब है कि इस परीक्षा की प्रक्रिया सितंबर 2018 में ही शुरू की गई थी। आयोग ने तब विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे लेकिन विभिन्न कारणों से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। इसके बाद 20 मई 2025 को पुनः विज्ञापन जारी किया गया और कोर्ट के आदेश के बाद अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को भी इसमें शामिल होने का मौका दिया गया।
JPSC ने छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा सहित कुल 9 प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित की हैं। इन परीक्षाओं के जरिए कुल 508 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि घोषित तिथियां संभावित हैं और इनमें बदलाव भी संभव है।
घोषित परीक्षाओं की संभावित तिथियां व पदों की संख्या:
•दंत चिकित्सक (साक्षात्कार): 21-22 सितंबर – 23 पद
•सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग, प्रारंभिक परीक्षा): 04-05 अक्टूबर – 26 पद
•सहायक लोक अभियोजक (नियुक्ति, प्रारंभिक परीक्षा): 10-11 अक्टूबर – 134 पद
•क्षेत्र वन पदाधिकारी (मुख्य परीक्षा): 31 अक्टूबर से 02 नवंबर – 170 पद
•सहायक वन संरक्षक (मुख्य परीक्षा): 07-10 नवंबर – 78 पद
•प्रोजेक्ट मैनेजर (लिखित परीक्षा): 21-22 नवंबर – 30 पद
•छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा (लिखित परीक्षा): 05-06 दिसंबर – 28 पद
•फैक्ट्री इंस्पेक्टर (लिखित परीक्षा): 12-13 दिसंबर – 14 पद
•वाष्पित निरीक्षक (लिखित परीक्षा): 19-20 दिसंबर – 05 पद
सात साल से लंबित परीक्षा की तिथि घोषित होने से अभ्यर्थियों में उत्साह है।


