1000298332

पश्चिमी सिंहभूम: मां–बेटी की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

खबर को शेयर करें
1000298332

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंडासाली ओपी क्षेत्र के भोया सोसोबासा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की शाम को 30 वर्षीय सरिता बोदरा और उसकी दो वर्षीय बेटी अस्मिता बोदरा तालाब में स्नान करने गई थीं लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने देर शाम तक घर न लौटने पर खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीण तालाब में स्नान करने गए तो उन्होंने महिला का शव पानी में तैरता देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में जाकर दोनों शवों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का पति विजयवाड़ा में मजदूरी कर रहा था इसलिए वह अकेली रहती थी। परिजन बताते हैं कि कुछ दिनों से सरिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक की लहर है और लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।