1000296967

चाईबासा में पेट्रोल पंप कर्मी से पांच लाख की लूट, तीन और अपराधी गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000296967

West Singhbhum News: चाईबासा में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 1 सितंबर को हुए पेट्रोल पंप कर्मी से पांच लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 26 हजार रुपये नकद, दो बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को सुबह लगभग 10:20 बजे अज्ञात अपराधियों ने बैंक के पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मी से देसी कट्टा दिखाकर 5 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन दिन के भीतर पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 86,500 रुपये और देसी कट्टा भी बरामद हुआ था।

अनुसंधान जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार को तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्तों में मधु लोहार उर्फ बिधा उर्फ बेदा (29 वर्ष), गोपी बारी (35 वर्ष) और मोतीलाल हेम्ब्रम (31 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।