BG 14
|

RCB के जीत के बाद कल्पना सोरेन का भावुक पोस्ट…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद एक इमोशनल पल पूरे देश ने देखा। मैदान में विराट कोहली की आंखें नम थीं, वहीं पवेलियन में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की मुस्कान सभी के दिल को छू गई। इसी खास पल को झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर बारीकी से साझा किया।कल्पना सोरेन ने ट्वीट में लिखा, “विराट कोहली जी की आंखें नम थीं और उधर अनुष्का शर्मा जी उनकी खुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थीं।

विराट अपने आंसू रूमाल से छुपा रहे थे और अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थीं।” उन्होंने आगे लिखा, “यह दृश्य हर उस महिला को छू जाएगा जिसने अपने पति को संघर्ष करते, गिरते और फिर उठते देखा है। मैंने भी पिछले एक साल में ऐसे ही दर्द और खुशी को बहुत करीब से महसूस किया है।” कल्पना ने 18 साल के संघर्ष को याद करते हुए विराट और उनकी टीम को बधाई दी और साथ ही पंजाब की टीम की भी तारीफ की, जिन्होंने शानदार खेल दिखाया।

मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थी उधर अनुष्का शर्मा जी पवेलियन में विराट की ख़ुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थी। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थी।