1000293784
| | |

जमशेदपुर के उमेश विक्रम कुमार बने पैरा बैडमिंटन में विश्व नंबर वन, झारखंड और देश का बढ़ाया मान…

खबर को शेयर करें
1000293784

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर के खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने उन्हें पैरा बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में विश्व नंबर वन शटलर घोषित किया है। इस उपलब्धि से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

उमेश विक्रम कुमार को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था लेकिन गांव में सुविधाएं नहीं थीं। उनकी राह तब बदली जब उनका दाखिला बीआईटी मेसरा, रांची में हुआ। यहां बेहतर कोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने के बाद उन्होंने खेल को गंभीरता से अपनाया और नियमित अभ्यास शुरू किया।

उमेश को 2011 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला। इसके बाद 2013 में उन्होंने जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 2014 में इंग्लैंड में हुए चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी सफलता की नींव रखी। लगातार मेहनत के दम पर 2020 तक वे विश्व रैंकिंग में छठे स्थान तक पहुंच गए थे।

उमेश ने 2015 तक रांची खेलगांव से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ली। आगे बेहतर प्लेटफॉर्म की तलाश और कड़ी मेहनत ने उन्हें विश्व का नंबर वन खिलाड़ी बना दिया। उनकी यह उपलब्धि झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।