1000331610
| | | | |

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने टाटा–रांची हाईवे NH-33 पर NHAI अधिकारियों को लगाई फटकार, खराब सड़कों की जल्द मरम्मत का दिया आदेश…

खबर को शेयर करें
1000331610

मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ चांडिल में आयोजित दो दिवसीय HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगातार चांडिल में लगने वाले जाम को लेकर टाटा–रांची हाईवे (NH-33) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने NHAI के अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की और सड़क की स्थिति की जानकारी ली।

1000331607

उन्होंने पाया कि पाटा टोल प्लाजा में कुल आठ गेट होने के बावजूद केवल तीन गेट ही खुले रहते हैं जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही सड़क की हालत भी काफी खराब है। इन अव्यवस्थाओं को देखकर सांसद ने मौके पर ही NHAI अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि विभाग की लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1000331613

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चांडिल गोलचक्कर से पाटा टोल प्लाजा तक की सड़क की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाए। सभी टोल गेट खोले जाएं, स्ट्रीट लाइट्स को चालू रखा जाए और स्थानीय लोगों से पारदर्शी टोल वसूली सुनिश्चित की जाए।

1000331604

इसके साथ ही सांसद ने चिलगु स्थित क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का आदेश दिया और कहा कि रात के समय सुरक्षित आवागमन के लिए रेडियम पट्टियाँ लगाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने चांडिल–कांड्रा मार्ग पर भी जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।