सरायकेला से दुखद खबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएन सिंह का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार…

Seraikela News: भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएन सिंह (65 वर्ष) का रविवार को हृदय गति रुकने से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में निधन हो गया। वे प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के बड़े मौसा थे।
बीएन सिंह आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7-8 दुर्गा पूजा समिति के सम्मानित अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से पूरे आदित्यपुर कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

