IMG 20251130 WA0038
| |

कपाली नगर कांग्रेस का विस्तार, शानूर रहमान तीसरी बार बने अध्यक्ष…

खबर को शेयर करें
1000393465

रविवार 30 नवंबर को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां ज़िला अध्यक्ष राज बागची ने कपाली ताज नगर स्थित दीवान पैलेस मैरिज हॉल में कपाली कांग्रेस का विस्तार किया।

कार्यक्रम के दौरान शानूर रहमान को तीसरी बार कपाली नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मनोयन पत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

साथ ही कपाली के 21 वार्डों के अध्यक्षों को भी मनोयन पत्र सौंपे गए। इनमें प्रमुख नाम हैं मुरतेज़ अंसारी, अमीन हुसैन, तनवीर अहमद, सबूर, आदिब, फैसला आलम, इल्यास अंसारी, मो. दानिश, विपिन मांझी, शकील अहमद अंसारी, फारूक अंसारी, मो. एजाज़ अंसारी, शकीला अंजुम, ज़ाकिर हुसैन, अब्दुल जु्म्मन, मो. रफ़ीक, प्रेम टुडू, करमु कुम्हार, शेख अशरफ और फ़िरोज़ अंसारी।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे वरीय उपाध्यक्ष अशरफ जमील, गुलाम जिलानी, मो. नसीम, मो. अनवर, हसमुख अंसारी, खुटी सांसद प्रतिनिधि, कपाली नगर सचिव आसिफ अहमद, सोनू खान, मो. वसीम, शोहराब अली और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद शानूर रहमान SP भाई ने कहा “पार्टी ने मुझे तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी ईमानदारी से इसे निभाऊंगा और आने वाले कपाली नगर निकाय चुनाव में सभी 21 वार्डों में कांग्रेस का झंडा बुलंद करूंगा।”

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर केशव महतो कमलेश और ज़िला अध्यक्ष राज बागची को धन्यवाद दिया।