रांची से गायब हुई लड़की कोलकाता में हुई बरामद दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची से गायब हुई लड़की कोलकाता में हुई बरामद दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर 2023 को स्कूली छात्रा का अपहरण हुआ। मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्रा को कोलकाता से बरामद कर लिया है। साथ ही, अपहरण में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में एक महिला आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया और फिर उसका अपहरण किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरण कांड में संलिप्त दो आरोपियों, अरबाज और माजिद को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आई है, जो अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है पुलिस उसकी छानबीन में जुटी हुई है






