IMG 20240117 WA0011

आज़ाद समाज पार्टी का उद्देश्य झारखंड के महिलाओं और युवाओं को साथ लेकर समाज का नेता बनाना – काशिफ रजा, प्रदेश अध्यक्ष

खबर को शेयर करें

आज पूर्वी सिंहभूम ज़िला के डुमरिया क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी (का०) के द्वारा ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, इस ब्लॉक सम्मेलन में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा उपस्थित रहे। काशिफ रजा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि झारखंड के वीर पुरुषों ने झारखंड को अलग राज का दर्जा दिलाने के लिए जी जान लगा दी कितनो ने अपने प्राणों की आहुति दी वहीं वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी माटी की बात करते है लेकिन इन पार्टियों ने 23 साल में झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों को सिर्फ ठगा है। जैसे जैसे समय बीत रहा है झारखंड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, झारखंड वह राज्य है जो देश का 40% खनिज संपदा अपने में समाहित किया हुआ है लेकिन आज इसी राज्य के लोग नौकरी के लिए कहीं और पलायन कर रहे हैं जो की इनकी मजबूरियों को दर्शाता है , वहीं झारखंड की आदिवासी महिलाओं की परेशानियों को बताते हुए कहा कि आदिवासी औरतों को आज भी आधे कपड़े नसीब होते हैं, दलितों को मान सम्मान नही मिलता, 16% मुसलमानो के विरोध में बोलने वालों और समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने वालों को पार्टियां जेल नहीं भेज रही है बल्कि उनको सम्मानित करती हैं। ईसाइयों के डिलिस्टिंग की मांग हो रही है, महतो आदिवासी को लड़ाने का काम किया जा रहा है।भ्रष्ट्राचार शिखर पर है इसलिए अब झारखंड को एक नया विकल्प देने की ज़रूरत है। काशिफ़ रज़ा ने स्वास्थ्यसंबंधित समस्याओं के बारे में बताया कि डुमरिया में 65000 की आबादी में एक भी अस्पताल , एक भी ब्लड बैंक नहीं है, अगर कोई इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल जाता है तो उन्हें जमशेदपुर रेफेर कर दिया जाता है, यह सारी स्थिति तब सुधरेगी जब झारखंड के युवा और महिलाएं राजनीति में आगे आएंगी और सत्ता पर बैठेगी, आज़ाद समाज पार्टी का मकसद झारखंड के युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर उन्हें समाज का नेता बनाना है, शिक्षित, ईमानदार और माटी से प्रेम करने वाले लोग जब सत्ता में आएंगे तो झारखंड की रूपरेखा बदलेगी। उन्होंने 20 जनवरी मुख्यमंत्री आवास घेराव में समस्त झारखंड वासियों से सम्मिलित होने का निवेदन किया।डुमरिया निवासी महिला नेत्री प्रिया महाली ने युवाओं और महिलाओं को आज़ाद समाज पार्टी का साथ देने की अपील की।इस कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद ग़ुलाम और विकास हेम्ब्रम ने किया, प्रोग्राम में मुख्य रूप से मुहम्मद शकील, पूर्वी सिंहभूम युवा अध्य्क्ष मज़हर खान, सदाक़त खान, आदिल खान और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।