जमशेदपुर के काशिफ रजा सिद्दीकी को दिल्ली में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया सम्मानित।
उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीत दर्ज की थी इस जीत के बाद शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कोर कमेटी की मीटिंग रखी गई थी इस मीटिंग के बाद जमशेदपुर निवासी सह आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जीत की खुशी में सम्मानित किया है।

ज्ञात हो की 4 महीने लगातार काशिफ रजा सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के नगीना में रहकर चंद्रशेखर आजाद का चुनाव प्रचार किया था और उनकी जीत में काशिफ रजा सिद्दीकी का एक अहम योगदान रहा है।



