Bablu Prasad Dangi Will Contest Election From Jamshedpur
जमशेदपुर के रहने वाले बबलू प्रसाद दांगी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया एहम मुद्दा।
आज जमशेदपुर के छाया नगर स्थित भारतीय समाजवादी मोर्चा संगठन के कार्यालय में बबलू प्रसाद डांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने घोषणा की है कि वह जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे और 3 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

आज के इस मौके पर बबलू प्रसाद दांगी के समर्थन में बड़े तादाद में युवा एवं महिलाएं उपस्थित थी।सभी ने एक एक करके बबलू प्रसाद को माला पहना कर अपना समर्थन ज़ाहिर किया।बबलू प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है ।क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारी परेशानियां है। उन्होने महंगाई, शिक्षा एवम स्वास्थ को एहम मुद्दा बताया है । वह इन सब समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे उन्होंने कहा कि लोगों का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है।



