1000266585

West Bengal: सिंगूर नर्सिंग होम में 24 वर्षीय नर्स का मिला शव, परिवार ने हत्या और यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप…

खबर को शेयर करें
1000266585

Azad Reporter desk: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सिंगूर स्थित एक नर्सिंग होम में 24 वर्षीय नर्स का शव लटका मिला। यह घटना इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम की रहने वाली थी और चार दिन पहले ही नर्सिंग होम में शामिल हुई थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में अनियमितताओं को उजागर करने के बाद उनका यौन उत्पीड़न किया गया और हत्या कर दी गई।

नर्सिंग होम प्रबंधन ने इसे खारिज करते हुए दावा किया कि मृतका ने आत्महत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इस घटना के बाद विपक्षी दल भाजपा और माकपा ने इलाके में प्रदर्शन कर नर्स की हत्या का आरोप लगाया। राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि यदि पुलिस जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।