पंजाब पुलिस ने फिर दबोचा एक ISI एजेंट को, जांच जारी…
Azad reporter desk: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन जिले से गगनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान की ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) को लीक करने का गंभीर आरोप है। इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने दी।गगनदीप सिंह, जो तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर का निवासी है, को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, गगनदीप ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की तैनाती और रणनीतिक गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।DGP गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि आरोपी पिछले पाँच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, और उसी के माध्यम से वह ISI एजेंट्स के संपर्क में आया।इनफार्मेशन के बदले मिलते थे पैसेपुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें 20 से अधिक ISI संपर्कों की जानकारी मिली है।
फोन में मौजूद डेटा से पता चला है कि आरोपी ने गोपनीय सैन्य जानकारी ISI को भेजी थी और इसके बदले में उसे पैसे भी मिले थे।FIR दर्जपंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत तरनतारन शहर थाने में FIR दर्ज की है और मामले की गहन जांच जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक बड़े जासूसी नेटवर्क के खुलासे की ओर इशारा करती है, जिसकी जांच विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। DGP यादव ने स्पष्ट किया कि “पंजाब पुलिस राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”


