1000293783

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले रद्द हुई एनडीए की डिनर पार्टी, बाढ़ और बारिश बने वजह…

खबर को शेयर करें
1000293783

Azad Reporter desk: उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर होने वाली एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी रद्द कर दी गई है। यह कार्यक्रम 8 सितंबर को होना तय था लेकिन देश के कई राज्यों में बाढ़ और लगातार बारिश से बने हालात को देखते हुए इसे टाल दिया गया।

चुनाव से पहले की तैयारी पर असर
9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। डिनर पार्टी को चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की रणनीतिक बैठक और एकजुटता दिखाने का जरिया माना जा रहा था। लेकिन मौजूदा आपदा की स्थिति में पार्टी नेताओं ने इसे स्थगित करना ही उचित समझा।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी इसी दिन डिनर का आयोजन होना था लेकिन हालात को देखते हुए वह भी रद्द कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि इस समय प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्य है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी बाढ़ और बारिश से प्रभावित राज्यों के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और असम सहित कई राज्यों में लोग जान-माल की हानि झेल रहे हैं। राष्ट्रपति ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एनडीए ने डिनर पार्टी रद्द कर यह संदेश दिया है कि राजनीति से ऊपर जनता की पीड़ा है। यह फैसला एक जिम्मेदार और संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

फिलहाल बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव अभियान चल रहा है। हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं और केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।