1000269443

गुरुग्राम में गैंगस्टर स्टाइल हमला : फेमस ट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 खोखे बरामद

खबर को शेयर करें
1000269443

Azad Reporter desk: मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर रविवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर स्टाइल में फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित उनके घर पर सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध 22 राउंड गोलियां चलाईं।

गनीमत रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे जबकि उनका परिवार दूसरी मंजिल पर सुरक्षित था। पुलिस ने घटनास्थल से 24 खाली खोखे बरामद किए हैं। गोलियां मुख्य रूप से घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर चलाई गईं।

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम सीन यूनिट ने मौके से सबूत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामले में आपसी रंजिश, धमकी और जबरन वसूली जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।