IMG 20250708 WA0063
|

अमित शाह 9 और 10 जुलाई को रहेंगे रांची, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे हिस्सा

खबर को शेयर करें

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 और 10 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची में रहेंगे। उनके दौरे की जानकारी केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को भेज दी है।बताया गया है कि 10 जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें अमित शाह अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच आपसी विवाद के मसलों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। खासकर सीमावर्ती इलाकों के विवाद और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा होगी।बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और पश्चिम बंगाल से चंद्रिमा भट्टाचार्य समेत अन्य कई मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे।

झारखंड से भी वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री बैठक में भाग लेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। उनके साथ केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे। 9 जुलाई की शाम तक बैठक में भाग लेने वाले सभी राज्यों के प्रतिनिधि दल रांची पहुंच जाएंगे।पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्यों के बीच लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी बात होगी। यह बैठक पहले मई महीने में ही होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसे टाल दिया गया था। अब 10 जुलाई को बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।