1000298184

नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल, कई जगह तोड़फोड़ व आगजनी, सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस से झड़प…

खबर को शेयर करें
1000298184

Azad Reporter desk: नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल मच गया है। सैकड़ों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। राजधानी पेरिस में बुधवार (10 सितंबर) को कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं और कचरे के डिब्बे जला दिए।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकार ने उनके लिए कोई काम नहीं किया। लोग जीवनस्तर सुधार और वित्तीय स्थिरता की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित बजट कटौती से नाराज़गी भी बढ़ी है।

सुरक्षा के लिए पूरे देश में सुरक्षा बल तैनात किए गए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और कई जगह झड़पें हुईं।

दो दिन पहले संसद ने प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया था। राष्ट्रपति मैक्रों ने मंगलवार (9 सितंबर) को सेबास्टियन लेकॉर्नू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया जो पहले दक्षिणपंथी राजनीति से जुड़े थे।