कपाली कार्यालय में मनाया गया शिबू सोरेन का जन्मदिन
आज ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत कपाली कबीरनगर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन और जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की जन्म जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक विभाग और कपाली नगर कमिटी द्वारा केक काटकर खुशियां मनाई गए।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख फरीद,अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद,मोहम्मद नौशाद,नगर कमिटी सचिव बुद्धेश्वर महतो,उपाध्यक्ष जमशेद आलम,वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज और शाह आलम,आशिक खान,शेख रहीम,उस्मान अंसारी ,सादिक अंसारी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

