1000299488

झारखंड में मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध, 18 सितंबर से मिलेगी प्रिंट कॉपी…

खबर को शेयर करें
1000299488

Jharkhand: झारखंड में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में वर्ष 2003 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का ब्योरा अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय की वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर मतदाता सूची देखी जा सकती है। इसके अलावा, 18 सितंबर से इस सूची की प्रिंट कॉपी भी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालयों में उपलब्ध होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। वहीं जो मतदाता रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर रह रहे हैं और किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं वे भी संबंधित राज्य की वेबसाइट पर अपना नाम जांच सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर माह से झारखंड में नई मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण शुरू हो सकता है। चुनाव आयोग का कहना है कि वह इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।