IMG 20250719 WA0047
|

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल, मरीजों से ली सीधी जानकारी

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के 19 वर्षीय बेटे कृष अंसारी इन दिनों रांची के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। वे मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कृष के साथ उनके कुछ दोस्त भी होते हैं, जो वार्ड में मौजूद लोगों को बताते हैं कि यह स्वास्थ्य मंत्री के बेटे हैं, कोई परेशानी हो तो खुलकर बताएं। इसके बाद कृष खुद मरीजों से बातचीत करते हैं और कहते हैं – “तकलीफ डिटेल में बताइए, डायरेक्टली बात करेंगे।”एक वीडियो में वे मरीज के बिल को देखकर कहते हैं कि यह चार्ज इनवैलिड है। उनके इस अंदाज़ पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनकी सक्रियता की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि क्या मंत्री के बेटे को अस्पताल निरीक्षण करने का अधिकार है?फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन चर्चा तेज़ है।