IMG 20250911 WA0151
|

संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ने कदमा के नए थाना प्रभारी को सम्मानित किया

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन (UHRACSJ) ने आज कदमा के नए थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिंहा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह आज दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया गया था, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास और झारखंड टीम के सदस्यों ने भाग लिया। कुमार दास ने नए थाना प्रभारी से मिलकर और बातचीत करके उन्हें आगे के कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नए थाना प्रभारी के साथ बातचीत करने के बाद संगठन को बहुत अच्छा लगा और उन्हें उम्मीद है कि वे अपने कार्यकाल में अच्छा काम करेंगे।आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, नगर प्रभारी रंजन शर्मा, नगर महिला सचिव स्वाति राव, ब्लॉक सचिव शकर महंती आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किए। संगठन के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी को सम्मानित करके उनके साथ अच्छे संबंध स्थापित करने का प्रयास किया।