IMG 20250614 WA0022
|

दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हाता चौक में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक देबू पात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एमजीएम में उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जादूगोड़ा की ओर से आयरन लेकर जमशेदपुर की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पोटका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और खराब दृश्यता को टक्कर का संभावित कारण माना जा रहा है।

पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि ट्रकों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।