1000207306

सिमडेगा में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, ट्रक से टकराई बाइक…

खबर को शेयर करें
1000207306

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोलेबिरा-गुमला मार्ग (NH-143) पर ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।

हादसे के वक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सूरज बागवार अमृत बघवार और मानु टेटे के रूप में हुई है।

तीनों दोस्त गुमला जिले के तपकरा डैम में जन्मदिन मनाने गए थे। लौटते समय कोलेबिरा-गुमला हाईवे पर उनकी बाइक सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सूरज और अमृत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मानु टेटे को गंभीर हालत में पहले कोलेबिरा अस्पताल और फिर रांची रिम्स ले जाया जा रहा था.लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

NH-143 पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब चिंता का विषय बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों की मांग है कि सड़क पर तेज़ रफ्तार पर रोक और निगरानी की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।