फ्लाईओवर का गुपचुप तरीके से हुआ उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहे आदिवासी : बाबूलाल मरांडी…
झारखंड: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन गुपचुप तरीके से इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह दिन प्रकृति और पर्यावरण के सम्मान का दिन है, लेकिन आदिवासी समाज, जो प्रकृति के उपासक हैं, उनकी भावनाओं को नजरअंदाज किया गया।
फ्लाईओवर के पास स्थित पवित्र सरना स्थल के अस्तित्व पर पहले से ही संकट था और अब बिना किसी वैकल्पिक समाधान के इसका उद्घाटन कर दिया गया।उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और अस्मिता को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। भाजपा नेता ने सरकार से मांग की कि आदिवासी धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हुए सभी विकास कार्यों में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।