WhatsApp Image 2025 07 06 at 14.43.53

दफ्तर में खुलेआम सिगरेट पीने वाला कर्मचारी हुआ सस्पेंड, CM ने दिया आदेश…

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड के चाईबासा जिले में एक सरकारी कर्मचारी का दफ्तर में खुलेआम सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। CM हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चाईबासा के DC चंदन कुमार को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।CM के निर्देश के बाद DC ने संबंधित कर्मचारी जगमोहन सोरेन, जो कि जन सेवक के पद पर कार्यरत हैं, को सस्पेंड कर दिया है।

उपायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 की कंडिका 9(क) के तहत की गई है।सरकारी दफ्तर में इस तरह का व्यवहार अशोभनीय माना गया है और इससे सरकारी कार्य प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंचती है। DC ने आगे बताया कि उप विकास आयुक्त को इस मामले में विधिवत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।