राज्य सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून बनाए नहीं तो करेंगे बोकारो से न्याय की शुरुआत – मंसूर अंसारी
झारखंड: झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष मंसूर अंसारी ने झारखंड कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर झारखंड अल्पसंख्यक के नए प्रभारी के आगमन को तैयारी के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा नए अल्पसंख्यक झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला को मनोनीत किया गया है हम 18 मई को जोरदार उनका स्वागत करेंगे। आगे उन्होंने राज्य में हो रहे मॉब लिंचिंग को लेकर कहा हेमंत सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द राज्य सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून बनाए नहीं तो मैं बोकारो से न्याय यात्रा की शुरुआत करूंगा।