पलामू में 72 घंटे के भीतर डूबने से छह की मौत, पांच बच्चे शामिल, एक लापता
झारखंड: जिले में बीते 72 घंटों के दौरान डूबने की छह दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं जिनमें पांच मासूम बच्चों की जान चली गई जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। घटनाएं रविवार सुबह से मंगलवार सुबह के बीच पांकी, चैनपुर, पाटन और मेदिनीनगर के अलग-अलग इलाकों में हुईं।पांकी के लालिमाटी गांव में समीर अंसारी नामक बच्चा दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।
तेज बहाव में बहने के बाद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं उकसु गांव में 17 वर्षीय राकेश अमानत का शव अमानत नदी से बरामद किया गया है।मेदिनीनगर के रेड़मा में दो मौसेरे भाइयों के शव तालाब से बरामद हुए जो शनिवार से लापता थे। पाटन के गंगतुआ गांव में अर्जुन भुइयां नामक बच्चा तालाब में डूब गया। चैनपुर के बूढ़ीबीर इलाके में ममता देवी नामक महिला कपड़े धोते समय नदी में डूब गईं।बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी इन घटनाओं के पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जल स्रोतों के पास जाने से परहेज करें और बच्चों को अकेले न जाने दें।