हैरान कर देने वाला मामला!! 25 करोड़ का घोटाला बना 150 करोड़ की चपत का कारण, कोर्ट के आदेश से हड़कंप…

Jharkhand: झारखंड की सिकिदिरी हाइडल परियोजना से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। साल 2011 में बिजली बोर्ड (JSEB) और भेल (BHEL) के कुछ अधिकारियों ने मरम्मत के नाम पर 25 करोड़ रुपये के गबन की योजना बनाई थी। साजिश के तहत मरम्मत को दो चरणों में बांटा गया था लेकिन दूसरे चरण का काम किए बिना भुगतान की मांग की गई।
जब यह गड़बड़ी सामने आई तो भुगतान रोक दिया गया। इसके बाद भेल ने कोर्ट में 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए केस कर दिया। कोर्ट की सुनवाई में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोर्ट ने ब्याज समेत 150 करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश दे दिया।
इतना ही नहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने न तो समय पर अपील की और न ही ऊर्जा विकास निगम को केस की सही जानकारी दी। 11 महीने तक अपील न होने से केस कालातीत हो गया। अब भेल ने निष्पादन केस दायर कर दिया है जिससे यह रकम वसूल की जा सके।
अब जब मामला सीएमडी और एमडी के संज्ञान में आया तो जांच कमेटी बनाई गई है। इस मामले ने ऊर्जा विभाग में हड़कंप मचा दिया है और शासन को भी इसकी जानकारी दी गई है।


