झारखंड गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए सरफराज हुसैन, समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान
रांची: रांची स्थित झारखंड विधानसभा सभागार में मंगलवार को आयोजित एक विशेष समारोह में सरफराज हुसैन को “झारखंड गौरव अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। वे ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता और झामुमो से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें यह सम्मान समाज में किए गए उत्कृष्ट और निरंतर जनसेवा के लिए प्रदान किया गया।सम्मान समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान मौजूद रहे।
दोनों गणमान्य अतिथियों ने सरफराज हुसैन को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान ग्रहण करने के पश्चात सरफराज हुसैन ने कहा”यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। यह मुझे समाज सेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”सरफराज हुसैन लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहते हैं और शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण व जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।


